मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, 30 लाख के जेवर और 6 लाख नकदी हुई चोरी
कौशाम्बी में मंझनपुर जिला अस्पताल स्थित डॉक्टर आवासीय परिसर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाया। परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे करीब 25 से 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और छह लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।