कटघोरा: हसदेव बांगो बांध में युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में हुआ ओझल, रेस्क्यू जारी
Katghora, Korba | Aug 16, 2026 मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों उफान पर है। लगातार बारिश के चलते बांध के 7 गेट खोले गए हैं और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।इसी बीच शनिवार को बांध घूमने पहुंचे 23 वर्षीय युवक रंजीत यादव ने अचानक खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। रंजीत अपने तीन दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था।