सुपौल: स्वतंत्रता दिवस पर समाहरणालय सुपौल में डीएम सावन कुमार ने किया झंडोत्तोलन
Supaul, Supaul | Aug 15, 2026 सुपौल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।