तिलौथू: सासाराम सर्किट हाउस में स्नेहलता कुशवाहा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
सासाराम सर्किट हाउस में स्नेहलता कुशवाहा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं सासाराम सर्किट हाउस में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।