बिजनौर: बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण प्राचार्य डॉक्टर ललिता चौधरी ने किया
Bijnor, Bijnor | Jul 31, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जिला मेडिकल अस्पताल का मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर ललिता चौधरी ने औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड डायलिसिस सेंटर सभी विभागों का विशेष रूप से निरीक्षण किया इस दौरान डॉक्टर ललिता चौधरी ने संबंधित लोगों को कई विभागों में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं और दिव्यांग शौचालय बनाने के लिए भी कहा है।