रामलीला समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए कांग्रेस नेता विक्रम सैनी
जठलाना (रादौर): राष्ट्रीय कदम, ग्राम जठलाना में आयोजित रामलीला समारोह में कांग्रेस नेता विक्रम सैनी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विक्रम सैनी ने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मान देने के लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्रामवासियों के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है।
विक्रम सैनी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह मंचन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से समाज में अच्छे संस्कारों का प्रसार होता है तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
अंत में उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों एवं ग्रामवासियों का कार्यक्रम में आमंत्रित करने और सम्मान देने के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।