*सरस्वती नदी के किनारे साल के पौधों का रोपण*
*व्यासपुर, 11 अक्टूबर, रविवार -- हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से रविवार को अजात आश्रम,व्यासपुर में सरस्वती नदी के किनारे पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान साल के 10 पौधे लगाए गए। माना जाता है कि साल के पेड़ भूजल संरक्षण और जल पुनर्भरण में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, सरस्वती बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कुमार सुप्रवीन, हरियाणा वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैलाश चंद मीणा, वन विभाग के जीएम दीपक अलावड़ी तथा जिला वन अधिकारी संदीप सैनी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने भी अभियान में भाग लिया।
सभी अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। बोर्ड की ओर से बताया गया कि सरस्वती नदी के किनारे हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में आदि बद्री, यमुनानगर सहित सरस्वती नदी के किनारो पर 1000 के लगभग पौधे लगाए जायेंगे।