कांकेर: नवागांव में अवैध तरीके से रेत चोरी कर ले जा रहे हाइवा वाहन को चारामा तहसीलदार ने पकड़ा
Kanker, Kanker | Oct 5, 2024 कांकेर जिले में महानदी से रेत चोरी की घटना सामने आने के बाद आज शनिवार को सुबह ११ बजे चारामा तहसीलदार सुकला के द्वारा अवैध तरीके से रेत चोरी कर ले जा रहे हाईवा वाहन को पकड़ा है। बताया जा रहा है रात के अंधेरे में महानदी से रेत निकालने का कार्य लगातार जारी है। इन माफियाओ का किसी का डर भी नहीं जिसके चलते बेखौफ़ होकर रेत की अवैध खनन कर रहे हैं।