कांकेर: पूसाघाटी के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नदी में पुल बनाने की मांग की
Kanker, Kanker | Oct 4, 2024 कांकेर जिला मुख्यालय से महज 20 से 25 किमी की दूरी पर मलांजकुडुम के ऊपर स्थित पूसाघाटी के ग्रामीण आजादी के बाद से लगातार नदी में पुल बनाने की मांग करते आ रहे है। वही शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम काफी दिक्कत होता है। नदी में बाढ़ आने से जान जोखिम में डाल कर आना-जाना करना पड़ता है।