कांकेर: ग्राम कंडेल में आंगनबाड़ी सहायिका के घर में घुसे सांप ने मुर्गी को बनाया शिकार
Kanker, Kanker | Oct 5, 2024 ग्राम कंडेल में आंगनबाड़ी सहायिका के घर में एक सांप घुस गया। लोगो का मानना है सांप शुक्रवार की रात को घर में घुसा होगा। जिस कमरे में सांप घुस गया था। उसी कमरे में सहायिका के पति सो रहे थे। सांप ने घर मालिक के द्वारा पाले गए मुर्गी को शिकार बना लिया और उसके अंडों को खा गया। शनिवार की सुबह जब घर वालों की आंख खुली तो उन्होंने बिस्तर के नीचे सांप को देखा।