जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर में एक परिवार के साथ कुछ दबंगों ने घर मे घुसकर जमकर मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। मारपीट में करीब चार लोगों के साथ दबंगो पर मारपीट का आरोप है। मारपीट में घायल पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।