चीनोर: कल्याणी पंचायत स्कूल जर्जर, छत से गिरता प्लास्टर
कल्याणी पंचायत का शासकीय माध्यमिक स्कूल लंबे समय से जर्जर हालत में है। स्कूल भवन की छत से प्लास्टर गिरता रहता है। बारिश के मौसम में परिसर में घुटनों तक पानी भर जाता है जिससे छात्र असुरक्षित माहौल में पढ़ने को मजबूर है। ग्रामीण और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की जर्जर हालत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई है।