फूलपुुर: विद्युत कार्यालय में दूषित जलभराव, निकासी की मांग की गई
विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय फूलपुर परिसर में दूषित पानी भरने से अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपखंड अधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल जल निकासी और साफ-सफाई कराने की मांग की है। जलभराव से संक्रमण और बीमारी की आशंका जताई गई है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।