सहारनपुर में बड़गांव थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंडौली गांव निवासी नाजिम पुत्र कय्यूम को दबोचा। आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।