Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 9 जून । 3 फरवरी को थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम एक व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह विदेशी मुद्रा के विनिमय का कार्य करता है। 2 फरवरी को इसे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर इसे यूनिटेक बिजनेस ज़ोन, सैक्टर-50, गुरुग्राम बुलाया। यह 20,000 यूएस डॉलर तथा 3,000 यू.के. पाउंड लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने स्वयं को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा प्राप्त कर ली तथा भुगतान लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसको न तो इसकी विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल विपिन (उम्र 35 वर्ष, शिक्षा बीटेक) निवासी सैक्टर-4, जिला हिसार (हरियाणा) को 5 जून को सैक्टर-4, हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर/सिम कार्ड उपरोक्त अभियोग में अन्य आरोपी राकेश के नाम पर था।आरोपी राकेश ने उक्त सिम कार्ड आरोपी विपिन को 1,000 रुपये में दिया था। आरोपी विपिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उक्त सिम कार्ड को अपने मोबाइल फोन में चलाकर उससे प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि ओटीपी उपलब्ध करवाने के एवज में उसे 50,000 रुपये प्राप्त हुए थे। अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल 1 आरोपी 7 जून को बरवाला रोड, हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन (उम्र-28 वर्ष शिक्षा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा) निवासी राखी शाहपुर, जिला हिसार हाल निवासी मॉडल टाउन, हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सचिन खरड़, पंजाब में डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा वहीं पर इसकी मुलाकात आरोपी विपिन तथा एक अन्य आरोपी से हुई थी। अभियोग में अन्य आरोपी विपिन तथा एक अन्य आरोपी के साथ उपरोक्त धोखाधड़ी में शामिल था। उपरोक्त अभियोग में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 9, 2026

MORE NEWS

गुरुग्राम के बाद झज्जर में भी अपने बड़बोले पन के कारण एकबार फिर सुर्खियों में आए मंत्री राव नरबीर।

गुरुग्राम के बाद झज्जर में भी अपने बड़बोले पन के कारण एकबार फिर सुर्खियों में आए मंत्री राव नरबीर 

फोटो खिंचवाने की बोलने मंत्री राव नरबीर ने कार्यकर्ता को कहा 'अरे हट', झज्जर में मंत्री राव नरबीर के व्यवहार पर उठे सवाल 

झज्जर में परिवेदना समिति की बैठक के बाद मंत्री राव नरबीर का एक वीडियो चर्चा में है। फोटो खिंचवाने पहुंचे कार्यकर्ता को "अरे हट" कहने से लेकर फरियादियों की शिकायतों पर दिए गए जवाबों तक, कई घटनाक्रमों ने लोगों के बीच मंत्री के व्यवहार को चर्चा का विषय बना दिया है। बैठक के बाद समस्याओं से ज्यादा मंत्री के रवैये की चर्चा होती रही। #RaoNarbirSingh #Jhajjar #HaryanaPolitics #ViralVideo #viral

गुरुग्राम के बाद झज्जर में भी अपने बड़बोले पन के कारण एकबार फिर सुर्खियों में आए मंत्री राव नरबीर। गुरुग्राम के बाद झज्जर में भी अपने बड़बोले पन के कारण एकबार फिर सुर्खियों में आए मंत्री राव नरबीर फोटो खिंचवाने की बोलने मंत्री राव नरबीर ने कार्यकर्ता को कहा 'अरे हट', झज्जर में मंत्री राव नरबीर के व्यवहार पर उठे सवाल झज्जर में परिवेदना समिति की बैठक के बाद मंत्री राव नरबीर का एक वीडियो चर्चा में है। फोटो खिंचवाने पहुंचे कार्यकर्ता को "अरे हट" कहने से लेकर फरियादियों की शिकायतों पर दिए गए जवाबों तक, कई घटनाक्रमों ने लोगों के बीच मंत्री के व्यवहार को चर्चा का विषय बना दिया है। बैठक के बाद समस्याओं से ज्यादा मंत्री के रवैये की चर्चा होती रही। #RaoNarbirSingh #Jhajjar #HaryanaPolitics #ViralVideo #viral

Jhajjar, Jhajjar | Jun 13, 2026

भड़के पार्षद.....सहमे अधिकारी.
अधिकारी हमारा कहना ही नहीं मानते.. पार्षदों नें की विधायक को शिकायत... कुछ पार्षद भावुक भी हुए
 जमकर क्लास ली गई अधिकारियों की..

भड़के पार्षद.....सहमे अधिकारी. अधिकारी हमारा कहना ही नहीं मानते.. पार्षदों नें की विधायक को शिकायत... कुछ पार्षद भावुक भी हुए जमकर क्लास ली गई अधिकारियों की..

Jhajjar, Jhajjar | Jun 13, 2026

हरियाणा के आरटीआई एक्टिविस्ट पी पी कपूर को मिली जान से मारने की धमकी स्वामी ज्ञानानंद के सहयोगी पर धमकी देने का लगा आरोप । #HaryanaPolitics #viral #viralvideo #BJP4IND

हरियाणा के आरटीआई एक्टिविस्ट पी पी कपूर को मिली जान से मारने की धमकी स्वामी ज्ञानानंद के सहयोगी पर धमकी देने का लगा आरोप । #HaryanaPolitics #viral #viralvideo #BJP4IND

Jhajjar, Jhajjar | Jun 13, 2026

गुरुग्राम में बदमाशों को पुलिस का कितना खौफ है, इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते है.... 

गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर युवक से की मारपीट।

नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा।

युवक बहुत मुश्किल से जान बचा कर भागे। बसई रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई वारदात। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल• घटना न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।  गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही घटना।

गुरुग्राम में बदमाशों को पुलिस का कितना खौफ है, इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते है.... गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर युवक से की मारपीट। नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा। युवक बहुत मुश्किल से जान बचा कर भागे। बसई रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई वारदात। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल• घटना न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही घटना।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 12, 2026

चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन  का नामांकन बिना किसी कारण रद्द कर दिया। ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है, बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार है। इसी के विरोध में आज NSUI ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज़ बुलंद की। लोकतंत्र में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संविधान की भावना सर्वोपरि है, इन्हें कमजोर करने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना किसी कारण रद्द कर दिया। ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है, बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार है। इसी के विरोध में आज NSUI ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज़ बुलंद की। लोकतंत्र में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संविधान की भावना सर्वोपरि है, इन्हें कमजोर करने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 12, 2026