चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना किसी कारण रद्द कर दिया। ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है, बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार है। इसी के विरोध में आज NSUI ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज़ बुलंद की। लोकतंत्र में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संविधान की भावना सर्वोपरि है, इन्हें कमजोर करने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।