लोहरदगा: लोहरदगा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरि भगत ने बीएस कॉलेज के प्राचार्य से की मुलाकात, छात्र हितों पर हुई सार्थक बातचीत
छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा झारखंड के 14 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे लोहरदगा के नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरि भगत ने बीएस कॉलेज, लोहरदगा के प्राचार्य डॉ. शशी कुमार गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।