बरहट: पतौना चौक पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप
Barhat, Jamui | Mar 22, 2025 एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देश पर रात्रि में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पतौना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया व चार पहिया वाहनों को आते जाते रोक कर उनके डिक्की, टूल बॉक्स एवं वाहन के कागजातों की सघनता से जांच की गई। उक्त जानकारी शनिवार को 9 बजे दी गई।