मनसाही: मनसाही में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, 'पहले मतदान, फिर जलपान' की शपथ दिलाई
जिला पदाधिकारी कटिहार ने शनिवार की दोपहर लगभग 02 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनसाही में आंगनबाड़ी सेविकाओं की अगुवाई में जागरूकता रैली, मेहंदी, दीप प्रज्ज्वलित व शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।