मनसाही: भकरीपुर व जुगाई बाडी़ गांव के बीच अजगर सांप मिलने से गांव में हड़कंप
सोमवार की संध्या लगभग 06 बजे मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के भकरीपुर पश्चिम टोला गांव एवं जुगाई बाड़ी गांव के बीच फाके में एक कलभट्ट के पास रखे मक्का के बागरे में छिपा मिला एक अजगर सांप जिससे स्थानीय ग्रामीणों में अजगर सांप को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर स्थानीय निवासी विनोद कुमार उरांव ने बताया कि गांव के समीप कमला नदी हैं।