पलिया: बदहाल जल निकासी से जलमग्न हुआ पलिया, 'नगर पालिका बनी नरक पालिका': आधा शहर पानी-पानी, गंदे पानी के बीच जीने को मजबूर लोग
नगर में बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण पलिया के आधे से अधिक मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। नालियों की समुचित सफाई न होने और प्रशासनिक अनदेखी के चलते गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक पानी भर चुका है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोगों के घरों के आसपास नालियों का बदबूदार पानी जमा हो गया है,