तहसील मड़ावरा के परसाटा गाँव में शुक्रवार को सुवह करीब 8 बजे एक लड़की के ऊपर लकड़ी का गेट गिर गया। जब परिजनों ने यह घटना देखी तो परिजनों द्वारा घायल लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये जहाँ पर जांच उपरान्त चिकित्सक ने घायल लड़की को मृत घोषित कर दिया।