पत्नी सरपंच प्रत्याशी, पति पंचायत समिति के मैदान में… गांवगुड़ा के विकास का क्या हे बड़ा प्लान? #rajsamandnews
राजसमंद। ग्राम पंचायत गांवगुड़ा में चुनावी सरगर्मियों के बीच सरपंच प्रत्याशी गणेशी बाई और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी मोती लाल से खास बातचीत की गई। इस दौरान गणेशी बाई ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वे पूरी ग्राम पंचायत का विकास करवाना चाहती हैं और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए कार्य करना चाहती हैं। वहीं, उनके पति मोती लाल ने भी अपना विजन साझा करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के विकास पर जोर देते हुए सिंचाई के पानी की उचित व्यवस्था को महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। दोनों प्रत्याशियों ने गांव के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर अपना दृष्टिकोण रखा। अब ग्रामीणों की निगाहें चुनाव और क्षेत्र के विकास को लेकर प्रत्याशियों की योजनाओं पर टिकी हैं।
GramPanchayatGanvguda
GanvgudaVillage
Sarpanchhchunav
PanchayatChunav