बामनहेड़ा को मिलेंगी ATM, एंबुलेंस और CCTV की सुविधाएं , पुष्पा अशोक जोशी का संकल्प #rajsamandnews
राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत बामनहेड़ा से सरपंच पद की प्रत्याशी पुष्पा अशोक जोशी चुनावी मैदान में हैं। इसी सिलसिले में उनके पति अशोक जोशी से खास बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने पंचायत के पिछले कार्यकाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का मौका देती है, तो वे पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे। अशोक जोशी ने पंचायत के विकास को लेकर अपना विजन साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाने, एंबुलेंस सेवा शुरू करवाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा एक पुलिस चौकी स्थापित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। अब देखना होगा कि राजसमंद जिले की बामनहेड़ा पंचायत की जनता चुनाव में किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है और विकास के इन मुद्दों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
GramPanchayatBamanhera
Sarpanchchunav
PanchayatElection