बरौनी प्रखंड के बिहट नगर परिषद-2 ( मालती ठाकुरबारी के नजदीक) में पिछले 9 महीनों से नल-जल योजना का पानी पूरी तरह ठप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या-2, मालती ठाकुरबारी के पास स्थित नल-जल योजना की पानी आपूर्ति पिछले लगभग 9 महीनों से पूरी तरह बंद है। भीषण गर्मी और जल संकट के इस दौर में स्थानीय लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग और संबंधित एजेंसी की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
ऑपरेटर और एजेंसी की मनमानी से ठप है
जलापूर्ति
ग्रामीणों ने बताया कि जब भी इस समस्या को लेकर ऑपरेटर मुकेश कुमार से संपर्क किया जाता है, तो उनका रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना होता है। ऑपरेटर का कहना है कि कागजात और एग्रीमेंट में हमारा नाम दर्ज है, जबकि भुगतान (पेमेंट) किसी अन्य व्यक्ति को किया जारहा है। इसी आंतरिक विवाद और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
...
पानी टंकी में लटका है ताला, पीएचईडी (PHED) और गणेश कंपनी मौन ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचईडी (PHED) विभाग के पदाधिकारियों और गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिलीभगत से इस योजना का संचालन भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले कई महीनों से पानी की टंकी और मोटर कक्ष में ताला लटका हुआ है, जिसके कारण लाखों रुपये की लागत से बनी यह योजना पूरी तरह शो-पीस बनकर रह गई है।
इन ग्रामीणों ने जताई गहरी नाराजगी स्थानीय स्तर पर व्याप्त इस समस्या और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश उबल रहा है। विरोध प्रदर्शन करने और आवाज उठाने वालों में मुख्य रूप से पंकज राय, राम विनय राय, संतोष कुमार, दानी राय, राहुल कुमार, अंगेश कुमार और मृत्युंजय राय समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हैंग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल इस मामले की जांच कराने, दोषी ऑपरेटर और एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए जलापूर्ति शीघ्र सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है
#BreakingNews