कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया में 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र, लाभार्थियों की गोदभराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन
जंगल कौड़िया में एक कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने आयोजित किया था। इसका ऑनलाइन प्रसारण लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में किया। जंगल कौड़िया में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन ऋचा पाण्डेय ने किया।