जमुई: मिल्की खैरा से लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 मिल्की खैरा से लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। जिसे शुक्रवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बरामद युवती की पहचान गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए खैरा थाने के महिला एसआई मधु कुमारी ने बताया की युवती के परिजनों द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया गया।