जमुई: पत्नी को लाने ससुराल रजला गांव पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने टांगी से मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 पत्नी को लाने ससुराल राजल गांव गए युवक को ससुराल वालों ने पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के सिमरका गांव निवासी चुटर यादव के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है।