जमुई: अलकजरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 अलकजरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान अलकजरा निवासी दिलीप यादव के रूप में की गई है।जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया की शुक्रवार को राजेश यादव उसके चाय दुकान पर आया और चाय पी लिया। जब उससे पैसा मांगा गया तो उसके साथ मारपीट की गई ।