बिहारीगंज: बिहारीगंज के माया मार्केट में भीषण आग, 14 दुकानें जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान
मधेपुरा के बिहारीगंज में चंदा टॉकीज रोड स्थित माया मार्केट में बुधवार अलसुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 16 दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कपड़े, जूते, मोबाइल, मसाला और जेवरात समेत करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।