धमदाहा: अभियुक्त के घर शव रख परिजनों ने किया हंगामा, गिरफ्तारी के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियर पश्चिम पंचायत के मिलिक टोला में मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक के परिजनों ने शव को आरोपितों के दरवाजे पर रखकर सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुल