सरीला: इछौरा गांव में सर्प दंश से 34 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों का कहना- खेत में तिल की फसल काटते समय जहरीले सांप ने काटा
राठ क्षेत्र के चिकासी थाना अंतर्गत इछौरा गांव में स्थित खेत में तिल की फसल काटने के दौरान जहरीले सर्प के काटने से 34 वर्षीय एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।