हुज़ूर: भोपाल में साइबर ठगी: मजदूर को 3 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ₹1.5 लाख लूटे
Huzur, Bhopal | Feb 8, 2026 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है।ठगों ने खुद को ईडी और एनआईए अधिकारी बताकर 45 वर्षीय मजदूर राजकुमार को तीन दिन तक डिजिटल निगरानी में रखा।आरोपियों ने फर्जी वीडियो कॉल पर पुलिस लिखी स्क्रिप्ट दिखाकर उसे डराया और कैसे सेटलमेंट के नाम पर अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए|