हुज़ूर: भोपाल: टीटी नगर स्टेडियम में फिटनेस और एकता के संदेश के साथ हजारों लोगों ने लगाई दौड़
Huzur, Bhopal | Feb 8, 2026 भोपाल के तात्या टोपे (टीटी) नगर स्टेडियम में रविवार सुबह फिटनेस और एकता के नाम रही। श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘स्पिरिट ऑफ यूनिटी’ मैराथन में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस निःशुल्क आयोजन का उद्देश्य आमजन को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करना था|