7 KM तक छात्रा से छेड़खानी का आरोप, 3 बेटियों का पिता ऑटो चालक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
आरा में 19 वर्षीय छात्रा से चलती ऑटो में छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार आरोपी चालक करीब 7 किलोमीटर तक छात्रा से बदसलूकी और छेड़खानी का प्रयास करता रहा, जिसके बाद छात्रा चलती ऑटो से कूद गई। आरोपी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो शादीशुदा है और उसके चार बच्चे—तीन बेटियां और एक बेटा—बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और ऑटो भी जब्त कर लिया है।
#Ara #Bhojpur #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction #AraNews #BhojpurPolice
Arrah, Bhojpur | Sep 29, 2026