अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शाहपुर थाना क्षेत्र से करीब 50.85 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ, 31.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार।
घटना का विवरण :-
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, दिनांक 10.11.2026 को शाहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि कनैला रानीसगार गाँव में अवैध मादक पदार्थों (हेरोइन/ब्राउन शुगर) और अवैध अंग्रेजी शराब के क्रय-विक्रय की की जा रही है।
भोजपुर पुलिस की कार्रवाई :-
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही, अंचलाधिकारी, शाहपुर को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। इसके पश्चात, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कनैला रानीसागर गाँव पहुँचकर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान, पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति अपने घर से निकल कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। भागे हुए व्यक्ति के घर के पास एक महिला खड़ी थी। उससे उस व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने बताया कि वह उसका पति बमबहादुर पासवान है। भागने का कारण पूछने पर उसने बताया कि "हम दोनों पति-पत्नी मिलकर अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी करते हैं।
साकल्प हमारा
इसके बाद, दंडाधिकारी की उपस्थिति में उनके घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 50.85 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ, 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थों एवं शराब के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके पश्चात उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अवैध मादक पदार्थों के धंधे से अर्जित की गई संपत्ति और संपर्कों की गहन जाँच की जा रही है।
Arrah, Bhojpur | Nov 11, 2026