सुल्तानपुर: शहर स्थित जिला पंचायत सभागार में विकसित भारत संकल्प पत्र के संबंध में आयोजित हुई प्रेस वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए आज जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा व भाजपा के काशी प्रांत के मंत्री सुशील त्रिपाठी ने अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही नागरिकों से सुझाव भी लिए जाने की बात कही। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने अपने सुझाव दिए।