सुल्तानपुर: कानून व्यवस्था को लेकर सुल्तानपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, रामपुर में दलित छात्र की हत्या को लेकर किया प्रदर्शन
रामपुर में दलित छात्र की हत्या मामले में कांग्रेसी शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैनर पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए। सूचना पर नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी सीएम सेम-सेम के नारे लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने झंडा लेकर प्रदर्शन किया।