सुल्तानपुर: कोर्ट ने थानाध्यक्ष मोतिगरपुर समेत 9 को भेजा नोटिस, पीड़ित के घर वालों पर ही लिख दी थी एफआईआर
मोतिगरपुर के अहदा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने गांव के लक्ष्मीकांत पांडेय व परिवार के आठ अन्य लोगों के साथ ही थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ल के खिलाफ मानवाधिकार की विशेष अदालत में अर्जी दी है। न्यायाधीश अभय श्रीवास्तव ने सभी को नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 12 मार्च की तिथि नियत की है। ओम प्रकाश का आरोप है उनकी जमीन पर जबरन कब्जा हो रहा था।