सुल्तानपुर: रामपुर में दलित छात्र की हत्या के मामले को लेकर सुल्तानपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
रामपुर में दलित छात्र की हुई हत्या के मामले को लेकर सुल्तानपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि रामपुर में पुलिस ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जब उसके परिजनों ने पुलिस-प्रशासन के ऊपर FIR दर्ज कराने के लिए एप्लिकेशन दी तो उन लोगों पर दबाव बनाकर रात में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि हाथरस में भी पुलिस ने ठीक ऐसा ही किया था।