सुल्तानपुर: शहर स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न, केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो फस्ट टाइम वोट करेगा, उसने 2014 का जमाना नहीं देखा जब बेहाली ही बेहाली थी। उन्होंने कहा कि हर नौजवान ये इंतजार कर रहा था कब मौका मिले देश से कूचकर कहीं दूसरे देश चला जाए, क्योंकि यहां कोई भविष्य है नहीं। यहां भाई भतीजावाद, पक्षपात व भ्रष्टाचार है। मोदी ने उसको बदल दिया, नेवर प्लेइंग फील्ड दिया।