टीआई दिलीप पुरी की मौत पर एसपी आदित्य मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आइशर वाहन से 1800 लीटर से अधिक अल्कोहल जब्त किया गया है। एसपी ने कहा कि दोषियों और इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क पर ऐसी सख्त कार्रवाई होगी, जो दूसरों के लिए उदाहरण बने। यही दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अवैध शराब तस्करी रोकते हुए कर्तव्य निभाते शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि।