किशनगंज :- आज दिनांक 05.10.2026 को श्री नवीन कुमार , सहायक निर्वाची पदाधिकारी ,कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित है। निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29.09.2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 07.10.2026 तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 09.10.2026 निर्धारित है।
मतदान दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 27.10.2026 को की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 31.10.2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी, टेढ़ागाछ का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दिघलबैंक का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोठिया का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोचाधामन का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज का कार्यालय वेश्म तथा अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज के न्यायालय वेश्म में बनाए गए हैं।
समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन , सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान कर्मियों का डाटा बेस्ट तैयार करने, मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन, परिवहन संपर्क सूची, मतदान सामग्रियों की पूर्व तैयारी, मतपेटिका की साफ सफाई, मतदान दलों को सामग्री वितरण, अंतिम ब्रीफिंग, रूट संचार और सुरक्षा ब्रीफिंग आदि कार्यों का निष्पादन हर हाल में ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।
मतदाता की पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:-
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट,
सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय अथवा अन्य संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र,
सांसद/विधायक/पार्षद को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी मूल डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय, भारत सरकार।
किशनगंज जिलान्तर्गत कुल 08 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इन मतदान केन्द्रों पर कुल 3,554 मतदाता हैं, जिनमें 2,898 पुरुष एवं 656 महिला मतदाता शामिल हैं।
किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या निम्नवत है—
57-टेढ़ागाछ प्रखंड — पुरुष 180, महिला 34, अन्य 0, कुल 214
58-बहादुरगंज प्रखंड — पुरुष 429, महिला 92, अन्य 0, कुल 521
59-दिघलबैंक प्रखंड — पुरुष 272, महिला 51, अन्य 0, कुल 323
60-ठाकुरगंज प्रखंड — पुरुष 423, महिला 118, अन्य 0, कुल 541
61-पोठिया प्रखंड — पुरुष 285, महिला 62, अन्य 0, कुल 347
62-कोचाधामन प्रखंड — पुरुष 748, महिला 104, अन्य 0, कुल 852
63-किशनगंज प्रखंड — पुरुष 144, महिला 38, अन्य 0, कुल 182
प्रखंडों में कुल — पुरुष 2481, महिला 499, अन्य 0, कुल 2980।
अनुमंडलवार विवरण :
64-किशनगंज अनुमंडल — पुरुष 417, महिला 157, अन्य 0, कुल 574
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित कोषांग पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।
#CMSamrat
#samratchoudhary
#IPRDBihar
#CMOBihar