बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के समीप अमौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक रेफर
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के समीप अमौली मार्ग स्थित एक महाविद्यालय के निकट बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंकित अवस्थी उम्र 38 वर्ष तथा नीरज उर्फ आशीष अवस्थी दोनों निवासी सैथा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात एवं द्वारिका प्रसाद तिवारी उम्र लगभग 85 वर्ष निवासी कस्बा अमौली थाना चांदपुर घायल हो गए। हड़कंप मचा रहा।