कैथल: करनाल रोड कपिल नगर के नजदीक गोल्डन पाल्म में एक घर से हुई नकदी व सोने चांदी के जेवर की चोरी, थाने में हुआ मामला दर्ज
करनाल रोड कपिल नगर के नजदीक गोल्डन पाल्म में 1 अप्रैल को रात के समय अज्ञात के द्वारा ₹15,000 नकद व सोना चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। मकान मालिक की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है व आगे की कार्रवाई की जा रही है।