कैथल: भाजपा सरकार ने की खेत मजदूर और किसान की अनदेखी: डॉक्टर विक्रम सिंह राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ.विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा खेत मजदूर और किसान की अनदेखी की है। वे मंगलवार को शहीद भगत सिंह भवन कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेत मजदूर घर बनाने के लिये व गरीब जमीन के एक टुकडे व अनुदान के लिये तरस रहा है।