कैथल: विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार को सड़क हादसा हुआ, कैथल से चीका जा रही बस के साथ एक जुगाड़ बाइक चालक की टक्कर हो गई
कैथल में मंगलवार दोपहर के समय विश्वकर्मा चौक के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें कैथल से चीका जा रही बस के साथ एक जुगाड़ बाइक चालक की टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल बाइक चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बाइक चालक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।