कैथल: चोरों ने कैथल के मॉडल टाउन स्थित मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चुराए
कैथल के मॉडल टाउन स्थित एक मकान से चोर सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मॉडल टाउन निवासी सुखविंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 31 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर का ताला तोडकर सोना व चांदी के गहने चोरी कर ले गए। गहनों की कीमत दो लाख 22500 रुपये है। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।