कैथल: पंचायत मंत्री महीपाल ढांडा पहुंचे कैथल, भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से की बातचीत
हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा मंगलवार को कैथल के भाजपा के कपिल कमल कार्यालय में पहुंचे । यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की । महिपाल ढांडा ने कहा कि राजकुमार सैनी ने इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दिया है जिससे राजकुमार सैनी और कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।