💻 राजस्व न्यायालयों में अब वर्चुअल सुनवाई की सुविधा!
RCMS के तहत डिजिटल पहल से राजस्व मामलों की सुनवाई होगी अधिक पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आज 23 नवंबर 2026 को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया गया।
इस व्यवस्था का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
RCMS की प्रमुख डिजिटल सुविधाएं:
✅ राजस्व मामलों की ऑनलाइन सुनवाई।
✅ डिजिटल माध्यम से साक्ष्य एवं दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा।
✅ वादों की स्थिति की ऑनलाइन जानकारी।
✅ सुनवाई प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुगमता।
✅ अनावश्यक कार्यालय भ्रमण में कमी।
जिला पदाधिकारी, वैशाली ने आम नागरिकों से अपील की कि राजस्व मामलों से संबंधित सुनवाई, दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वादों की स्थिति जानने के लिए RCMS की डिजिटल सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करें।
यह पहल राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को आधुनिक, प्रभावी एवं नागरिक सुविधाओं के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब तकनीक के माध्यम से राजस्व न्यायालयों तक आसान पहुंच, पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध निष्पादन!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#RCMS #DigitalGovernance #RevenueCourt #BiharGovernment #DistrictAdministrationVaishali
24 views | Vaishali, Bihar | Nov 23, 2026